पिकनिक मनाने गए युवक की रिहन्द जलाशय में डूबने से मौत,छाया मातम

By:

On: Monday, August 30, 2021 1:03 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के खन्ता में दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने गए युवक शशिकांत पुत्र रामाशंकर कुशवाहा निवासी रेनुकूट की रिहन्द जलाशय में डूबने से मौत हो गयी।सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया है।जानकारी के अनुसार शनिवार को खन्ता में रेनुकूट से 40 से 45 की संख्या में लोग पिकनिक मनाने आये थे।खाना बन जाने के बाद जब सभी लोग खाने बैठे तो उनमें से शशिकांत गायब था ।सभी लोग एक दूसरे से पूछते हुए ढूढने में लग गए।काफी खोजने के बाद भी शशिकांत का पता नही चला।उसका कपड़ा जलाशय के किनारे ही पड़ा हुआ था।मौखिक रूप से उक्त युवक के लापता होने की सूचना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी को मिली तो अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे थाना प्रभारी द्वारा खन्ता के चारो तरफ गायब हुए युवक की खोजबीन की गई।काफी मशक्कत के बाद उसकी लाश रिहन्द जलाशय में मिली।उसकी डूबने से मौत हो गयी थी।थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया की मृतक के पिता की तहरीर के बाद शव का पंचनामा कर दुद्धी पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।मृतक रेनुकूट का रहने वाला था और रेनुकूट प्लांट में ड्यूटी करता था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment