बीएसए, एबीएसए व विभिन्न शिक्षक संगठनों ने दी बधाई
दो सितंबर को एनेक्सी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित होगा सेमिनार
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
सोनभद्र। घोरावल ब्लाक के दो शिक्षकों का चयन एडूलीडर्स यूपी अवार्ड 2021 में होने पर बेसिक शिक्षा परिवार व शिक्षक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग गोरखपुर द्वारा 2 सितंबर को आयोजित सेमिनार एनेक्सी भवन प्रेक्षागृह गोरखपुर में होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के 148 चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा अपने उल्लेखनीय कार्यों व सफलता की कहानियों को पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी प्रतिभाग करेंगे। जनपद सोनभद्र के घोरावल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी की प्रधानाध्यापिका कौशर जहां सिद्द्की व उच्च प्राथमिक विद्यालय विसुंधरी के सहायक अध्यापक दीनबंधु त्रिपाठी का नाम चयन होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य के कामना के साथ शुभकामनाएं दिया। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने दोनों शिक्षकों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया। नवोदय क्रांति परिवार सोनभद्र के डिस्ट्रिक मोटिवेटर कमलेश कुमार गुप्त ने भी दोनों शिक्षकों के चयन पर बधाई दिया।

