अवैध रेत उत्खनन की लगातार प्रकाशित खबरों का वन विभागीय अधिकारियों ने किया खण्डन

By:

On: Friday, August 27, 2021 10:00 AM

---Advertisement---

सोनभद्र, अनपरा वन रेंज के वना धिकारियों ने लगातार अवैध रेत उत्खनन की खबरे प्रकाशित होने पर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया और कहा कि आयेदिन उर्जान्चल में मीडिया के माध्यम से अनपरा वन रेंज के अंतर्गत लगातार पहाड़ी व नदियों से अवैध रेत उत्खनन की खबरे प्रकाशित होने पर मिर्जापुर मंडल के चीफ कंजर्वेटर ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर पांच सदस्यी जांच टीमें गठित की टीम के अध्यक्ष, एसडीओ ओबरा जेपी सिंह, ट्रेनिंग एसडीओ योगेश तिवारी, प्रशिक्षण रेनुकूट हरिकेश नारायण यादव,एसडीओ प्रशिक्षण व अन्य दिनांक २६/०८/२०२१को अनपरा वन रेंज अंतर्गत पहुँच कर जांच पड़ताल किया जांचोउपरांत प्रथम दृश्य एनसीएल ओवी नाले से निकलने वाले रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टर की मौका जांच किया एक भी ट्रैक्टर रेत परिवहन करते नही पाया गया यह मामला एनसीएल की जमीन से जुड़ा पाया गया।सोनभद्र के सीमा में एनसीएल की पांच पारियोनाए संचालित होती है जो तकरीबन ५२ किमी०के क्षेत्र में रेणुकूट वन प्रभाग के अनपरा रेंज के अंतर्गत संचालित होती है। इन परियोजनाओ द्वारा अपने उपयोग हेतु काश्त क्षेत्र ग्राम समाज एवं वन भूमि का अधिग्रहण किया गया है।किसानों से ली गई भूमि शासन द्वारा निर्धारित प्रतिकर देकर तथा परिवार के एक सदस्य को एक सेवायोजन भी प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त एनसीएल खदानों की ओबी का मलबा बहकर उक्त क्षेत्र के विभिन्न नालो में इकट्ठा हो जाती हैं।एवं वर्ष ऋतु में बरसात का पानी भर जाने के कारण लोगों के घरो मे पानी घुसने लगता है।आम जनों का जन जीवन प्रभावित होता है।इसको देखते हुए एनसीएल प्रबंधन द्वारा नाले की साफ -सफाई के कार्य हेतु विगत कई वर्षों से निविदा(टेंडर)विभिन्न फर्मो द्वारा कराया जाता हैं।तथा उक्त सामग्री का उपयोग एनसीएल प्रबंधन द्वारा अपने कार्यो में लिया जाता हैं।वन विभाग से इसका कोई सरोकार नही है।ट्रक चालकों से अतिरिक्त वसूली का भी पूछताछ के दौरान कोई ठोस साक्ष्य नही मिला।अनपरा वन रेंज के अधिकारियों का कहना है कि एक स्वच्छ छवि के अधिकारीयो के मान सम्मान को धूमिल किया है।जो भी इस तरह की भ्रामक खबर अपने निजी स्वार्थ के लिए फैलाया है।इसके लिए जल्द हमसब वन अधिकारीगण उच्च न्यायालय की शरण मे जाकर मानहानि का दावा करूँगा।विभागीय जांचउपरांत निराधार व तथ्यहीन हु।अपने ऊपर लगे सारे आरोपो को आधारहीन व तथ्यहीन बताया है_

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment