विंढमगंज रेंज महुली पैचिंग प्लांट पर अवैध बालू गिराने के मामले की जांच को पहुँची वन विभाग की उच्च स्तरीय टीम , शिकायतकर्ता का बयान हुआ दर्ज
1 अक्टूबर 2020 को दर्जनों ग्रामीणों ने रेलवे पैचिंग प्लांट पहुच कर अबैध बालू गिराए जाने का किया था विरोध
विंढमगंज/ सोनभद्र| स्थानीय वन रेंज के अंतर्गत रेलवे दोहरीकरण में लगी कथित कंपनी के पैचिंग प्लांट स्थानीय कनहर व मलिया नदी से कईवर्षों तक लगातार चोरी की बालू आपूर्ति किये जाने के मामले को संज्ञान लेकर आज वन विभाग की उच्च स्तरीय टीम ने महुली पैचिंग प्लांट का जांच किया और शिकायतकर्त्ता उदय शर्मा का ब्यान दर्ज किया गया ,इस दौरान ब्यान में उदय शर्मा ने टीम को अवगत कराया कि यहां जब से पैचिंग प्लांट बना है तब से करीब कई वर्षों तक
स्थानीय नदियों से रात्रि 10 बजे के बाद सुबह तक आपूर्ति की गई और इसमें सरकार को करोड़ो रूपये की राजस्व का चुना लागया गया रात्रि भर हम ग्रामीण सो नहीं पाते हैं ,टीम ने अन्य शिकायतकर्ता से भी वार्ता किया तो उन्होंने पथरी का इलाज कराने हेतु वाराणसी गए होने का बात बताया गया| टीम में मुख्य रूप से वन संरक्षक वाराणसी व वन संरक्षक प्रयागराज शामिल रहें| इस दौरान प्रभारी डीएफओ मनमोहन मिश्रा समेत तीनों रेंज अफसर समेत वनकर्मी मौजूद रहें|

