कोन(जय दीप गुप्ता ब्यूरो):स्थानीय कोन थाना क्षेत्र के किशुनपुरवा गांव में विद्युत करेंट के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार गुप्ता(26)पुत्र रामेश्वर गुप्ता निवासी किशुनपुरवा आज सुबह करीब 8 बजे अपने घर मे ही बोर्ड में लगे प्लग को निकाल रहा था कि वह करेंट के चपेट में आ गया।परिजन आनन फानन में उसे लेकर कोन जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
बिजली के करेंट के चपेट में आने से युवक की मौत
---Advertisement---

