संविदा कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो होंगा आंदोलन

By:

On: Wednesday, August 25, 2021 3:00 AM

---Advertisement---

:- गोष्टी में कई जनपदों से आए विद्युत संविदा मजदूर संगठन लोग

सोनभद्र। रावटसगंज नगर स्थित गायत्री लाज परिसर में मंगलवार को कई जनपदों विद्युत संविदा मजदूर संगठन की गोष्ट हुई आयोजित जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भोला सिंह कुशवाहा ने बताया कि विद्युत संविदा मजदूर संगठन की जिम्मेदारी जो मिली है हमें इस के निर्वहन के लिए हम शुक्रगुजार हैं संगठन का वही हमारे संगठन के किसी भी कर्मचारी या पदाधिकारी के साथ विभागीय दुरुपयोग या शोषण किया जाता है तो हम इसके खिलाफ अंत तक आवाज बुलंद करेंगे जब तक इसका इसका करण नहीं हो जाता वहीं श्री कुशवाहा ने बताया कि हमारे संगठन के कर्मचारियों के साथ कई जनपदों में विभागीय लोगों द्वारा शोषण करने का कार्य किया जा रहा है जिसके खिलाफ हम लोग एकजुट होकर एक आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं जिससे उनके द्वारा हमारे कर्मचारियों का उत्पीड़न करना बंद किया जाए नहीं तो हम उनके विरुद्ध एक बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिससे कि जब तक वह इस मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाएंगे तब तक यह आंदोलन जारी दिया जाएगा वही मख्य अतिथि ने बताया कि हम कर्मचारी दिन रात एक कर के अपने जान को हथेली में रखते हुए बरसात जाड़ा गर्मी के दिनों में नंगे पैरों पर हम ऊपर पेड़ों पर पहाड़ों पर चढ़ते हैं और लोगों के घरों तक बिजलियां पहुंचाते हैं और आम जनमानस के साथ जब अधिकारी ही हमें हमारा अधिकार नहीं दिला पाएंगे और हमारा शोषण करेंगे तो हम अपनी हक की आवाज उठाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए उसके विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर आशीष कुमार , संजय सिंह , आशीष पांडे , पुनीत राय , राहुल कुमार, अभय पांडेय, जोती कुमार रावत, कासी सिंह, अवधेश शर्मा, लव कांत मौर्या, तेज बलि सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment