मांगे पूरी करने को लेकर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

By:

On: Wednesday, August 25, 2021 2:54 AM

---Advertisement---

:-संविदा चालक परिचालक का शोषण व गाड़ियों की मरम्मत पार्ट्स यात्रियों की सुविधा की मांग

सोनभद्र। रावटसगंज नगर स्थित सरकारी रोडवेज परिसर में मंगलवार को यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन शाखा सोनभद्र के पदाधिकारियों द्वारा प्रबंध निदेशक के नामित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा गया वही यूनियन अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि आए दिन संविदा कर्मचारी चालक परिचालक का विभागीय लोगों द्वारा शोषण किया जा रहा है जिसके विरोध में संबंधित पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है वही पुरानी वाहनों का मरम्मत न करके जबरदस्ती उन्हीं वाहनों को चलाने को बताया जाता है जबकि वाहन को चलाने पर इधर-उधर वाहन बिगड़ जाती हैं जिससे पैसेंजर यात्री काफी परेशान होते हैं और उनके गुस्से को चालक परिचालक को झेलना पड़ता है वहीं इस संदर्भ में संबंधित विभाग को कई बार पत्राचार करके अवगत भी कराया गया है बता दें कि पार्ट्स यात्रियों की सुविधा की मांग या है वहीं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह को प्रबंध निर्देशक के संबोधित ज्ञापन सौंपकर संबंधित मामलों में जल्द से जल्द निराकरण कराने को संविदा कर्मचारियों ने गुहार लगाई वहीं अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी इस मौके पर
मंत्री दिनेश पाल, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, रामकृपाल त्रिपाठी, अश्वनी शर्मा , सुभाष मौर्य मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment