सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा बैंक, वित्तीय संस्थान की सुरक्षा एवं लूटपाट की घटना को रोकने, टप्पेबाजों पर नजर रखने के उदेश्य से राबर्ट्सगंज स्थित यूनियन बैंक व केनरा बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की आकस्मिक चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों, सायरन व सुरक्षा गार्ड, इत्यादि को चेक किया गया तथा सम्बन्धित बैंक मैनेजर से वार्ता कर सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त
जनपद में समस्त थाना/चौकी/हल्का प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले बैंको की चेकिंग कर बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की चेकिंग की गई ।
पुलिस अधीक्षक ने किया बैंको का सघन चेकिंग,दिए निर्देश
---Advertisement---

