कोन(जय दीप गुप्ता ब्यूरो)स्थानीय कस्बा निवासी नवविवाहिता की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी निधि (18) का चार माह पहले गांव के ही सनीत के साथ विवाह हुआ था। तब से दोनों साथ रहते थे। रविवार को दोपहर में वह अपने ससुराल में थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद जान चली गई। देर रात मृतका के मायके के लोगों ने कोन थाने में बेटी की हत्या की सूचना दी। उनका आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर उसे मारते-पीटते रहते थे। उनकी पिटाई से ही निधि की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामनरायन पासी ने बताया कि देर रात मायके वालों की सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएग
संदिग्ध परिस्थितियों नवविवाहिता की मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
---Advertisement---

