संदिग्ध हाल में अधिक शराब पीने से युवक की मौत,

By:

On: Monday, August 23, 2021 2:25 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के कुतलुपुर गांव में शनिवार को दो युवकों ने शराब का सेवन किया। इस दौरान मंगरू चौहान 20 की हालत बिगड़ गई। ग्रामीण युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के साथ शराब का सेवन करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक कुतलुपुर गांव में रविवार की अपराह्न करीब तीन बजे दो युवक साथ में बैठकर शराब पी। इस दौरान गौरही गांव निवासी मंगरू चौहान अचेत हो गया। यह देख साथ में शराब पीने वाला युवक कुछ लोगों के सहयोग से मंगरू को सीएचसी मधुपुर लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मिश्रित शराब पिला कर मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही दलबल के साथ कोतवाल अस्पताल पहुंचे औरपोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। कोतवाल ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब का सेवन करने से मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेेगा

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment