घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से गत दिनों 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाया गया था। इस मामले में भुक्तभोगी युवती के पिता द्वारा घोरावल कोतवाली पर तहरीर दी गई है। घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मिली तहरीर पर शनिवार की देर शाम मधुपुर क्षेत्र के गांव गौरही निवासी सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर साथ ले जाने व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट
---Advertisement---

