जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पहुँचे सोनभद्र,बहन से राखी बंधवाई

By:

On: Sunday, August 22, 2021 7:03 AM

---Advertisement---

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव में रविवार सुबह शुभ मुहूर्त में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बहन से राखी बंधवाई। राखी बंधवाने के बाद उन्होंने बहन को उपहार भेंट किया। इस दौरान उनके कई नाते-रिश्तेदार मौजूद रहे। और दोपहर करीब 01:45 बजे अपनी पत्नी और साथ में आए अन्य लोगों के साथ एयरपोर्ट वाराणसी के लिए रवाना होंगे। उप राज्यपाल के बहन के घर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा लेते रहे

मनोज सिन्हा शनिवार शाम अपनी किबहन से राखी बंधवाने के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव पहुंचे थे। गाजीपुर निवासी जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन आमडीह गांव में रहती हैं। वह पिछले कई साल से बहन के घर राखी बंधवाने के लिए आते रहे हैं, हालांकि उप राज्यपाल बनने के बाद उनका यहां प्रथम आगमन है।
उप राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी, उनके ओएसडी और पर्सनल असिस्टेंट भी आए हैं। रात्रि में उप राज्यपाल ने बहन के घर ही विश्राम किया। रविवार सुबह शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाई। इसके बाद स्थानीय लोगों और पूर्व परिचितों से मिल रहे हैं। दोपहर 01:45 बजे वह वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
सुरक्षा के मद्देनजर उप राज्यपाल की बहन के घर से लेकर राजमार्ग तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। डीएम अभिषेक सिंह,एसपी, द्वय एएसपी समेत अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे रहे। एसपी ने मातहतों को संदिग्ध व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में लेने का निर्देश दिया है। सादी वर्दी में भी पुलिस की 20 टीमें नजर रख रही हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment