सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा पुरानी बस्ती में गुरुवार की सुबह घर की साफ सफाई करने के दौरान शाहजहां पत्नी कीयामुद्दीन (30) की सर्पदंश से मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार उक्त महिला सुबह अपने कच्चे घर की लिपाई पोताई कर रही थी इसी दौरान घर मे ही कही छुपे सर्प ने उन्हें काट लिया। हाल बेहाल परिजन पूरा दिन झाड़ फूक करवाते रहे लेकिन कोई आराम नही हुआ। मृतक का शव घर पहुचते ही कोहराम मच गया आपकी बताते चलें की मृतक के चार छोटे छोटे बच्चे भी है जिनका रो रो के बुरा हाल है । सूचना पर पहुचे क्षेत्रीय लेखपाल और पूर्व प्रधान मनोज पटेल ने मृतका के शव को पी एम हेतु जिला अस्पताल भेजने के लिए परिजनों को समझाया ताकि प्राकृतिक आपदा वाले कोष से मृतका के परिजनों को कुछ लाभ दिलाया जा सके ।
सर्पदंश से महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
---Advertisement---

