विंढमगंज (राकेश केशरी)सोनभद्र:थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा में बीती रात्रि भुंईया टोला निवासी प्रदीप भुंईया उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र हरिचरण अपने ही घर के बडेर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंचे थाने के दरोगा शव को कब्जे में कर स्थानीय लोग व ग्राम प्रधान के बीच पंचनामा कराकर शव पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजा
मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक प्रदीप भुंइया पुत्र हरिचरण बाहर में जाकर काम किया करता था महीना दो महीना काम करने के बाद जब घर पर आता था तो शराब का सेवन अत्यधिक किया करता था तथा शराब के नशे में अपनी पत्नी व बच्चों को भी मारपीट किया करता था इस मारपीट के बाबत कई बार पंचायत व समझाने बुझाने का भी काम किया गया था परंतु कल बृहस्पतिवार की शाम प्रदीप भुंईया महुआ का शराब पीकर अपने घर पहुंचा और शराब के नशे में सो गया ,रात्रि लगभग दो बजे जब उसकी पत्नी उठे तो देखा कि पति बड़ेर में रस्सी के सहारे झूले पड़े हैं रात्रि को ही सूचना पर पहुंचकर मैं सारे वाक्य को देखा कि मृतक फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व दो लड़की दो लड़का को छोड़ गया है सूचना थाने पर दे दिया गया है थाने के दरोगा मौके पर पहुंचकर पंचनामा कराने के पश्चात शव को अंत परीक्षण हेतु दुद्धी भेजा गया
घर के बडेर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या
---Advertisement---

