पति ,देवर तथा ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

By:

On: Friday, August 20, 2021 2:04 AM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनावल गांव निवासी एक महिला ने अपने पति ,देवर तथा ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट के साथ-साथ जान से मारने की धमकी के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति मनोज पांडेय, देवर विनोद पांडेय तथा ससुर के खिलाफ 498 ए 323 506 3/4 डीपी एक्ट के तहत बुधवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और आरोपितो की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता अनीता पांडेय की ससुराल घोरावल क्षेत्र के धनावल गांव में तथा मायका मिर्जापुर जिले के अहरौरा में है। उन्हें 26 वर्ष की एक पुत्री, 25 वर्ष की पुत्री तथा 20 वर्ष का एक पुत्र भी है। जो उनके साथ में रहते हैं। उपनिरीक्षक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि अनीता पांडेय का विवाह लगभग 32 वर्षों पूर्व मनोज पांडेय के साथ हुआ था। दहेज प्रताड़ना व मारपीट तथा जान से मारने की धमकी के संबंध में दी गई तहरीर पर आरोपित मनोज पांडेय, विनोद पांडेय तथा ससुर नाम अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार्यवाही में जुटी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment