दुद्धी विधायक ने अपना दल केंद्रीय कार्यालय पर सादगी से मनाया स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

By:

On: Monday, August 16, 2021 2:19 PM

---Advertisement---

विंढमगंज।सोनभद्र।अपना दल के केंद्रीय कार्यालय विधान सभा दुद्धी में 75 वां स्वतन्त्रता दिवस दुद्धी बिधान सभा के विधायक द्वारा कोरोना महामारी के मद्देनजर सादगी के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि माo विधायक हरिराम चेरो ने झंडारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “आज हमारे देश की आजादी अपने अमर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के अथक संघर्ष का अमृत महोत्सव है इसीलिए आज हम आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।” उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव करते हुए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित करने को कहा माo विधायक ने सम्बोधित करते हुए प्रमुखता से कहा कि देश तो 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया लेकिन अभी तक भरस्टाचार अभी तक खत्म नही हुआ
भरस्टाचार खत्म करने का हम लोगो को संकल्प लेना आवश्यक हैं मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद अन्य लोगो ने भी संबोधन किया और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपना दल के विधानसभा अध्यक्ष रामसुरेश कुशवाहा,क्षेत्रीय मंत्री राजेश भुईया,एचआरसी के प्रबंधक रंगराजन चेरो, विधायक पीआरओ अरुण तांडे ,रामेश्वर राय,सुरेन्द्र अग्रहरि,मण्डल उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री मोनू सिंह,श्यामविहारी,डा, विनय श्रीवास्तव, भोला प्रसाद,राफे खान ,संजय,कल्लन खां, कमलेशक मोहन ,मीरा सिंह गोंड, बसंती देवी वार्ड सभासद , सहित मीडिया के उपेंद्र तिवारी प्रमोद चंद्रवंशी देवेश मोहन दीपक जयसवाल ,जितेंद्र अग्रहरि ,सेराज खान ,रवि सिंह ,सिराजुल हुदा, श्याम अग्रहरी ,नीतीश कुमार, समर जयसवाल व गणमान्य लोग मौजूद रहे।।कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार चंद्रबंशी ने किया ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment