सर्प दंश से एक अधेड़ महिला की मौत

By:

On: Thursday, August 12, 2021 2:53 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: सर्प दंश से एक अधेड़ उम्र महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बसंती 50 वर्ष पत्नी स्व जयश्री निवासी तिलहर थाना शाहगंज को गुरुवार की भोर विस्तर में छिपे सर्प ने किसी तरह डस लिया। घटना के बाद घोरावल सीएचसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद बसंती अपने मायके घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरुअटवा गांव में रहती थी। उसकी एक 14 वर्षीय पुत्री शंखी उसके साथ रहती है।बसंती की मौत के बाद उसकी पुत्री अकेली हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment