Breaking:सड़क दुर्घटना में इलाहाबाद बैंक(इंडियन बैंक)के अधिकारी की मौत

By:

On: Tuesday, August 10, 2021 6:16 AM

---Advertisement---

सोनभद्र: ओबरा थाना क्षेत्र के चोपन रोड पर मिल्लतनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बैंक अधिकारी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बैंक अधिकारी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के छनपटिया निवासी नवीन कुमार (35) इंडियन बैंक (पहले इलाहाबाद बैंक) में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की देर रात एक सहकर्मी के घर खाना खाने के बाद वह ओबरा कस्बे में गजराजनगर स्थित आवास पर जा रहे थे। चोपन रोड पर मिल्लतनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार नवीन कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
आसपास के लोगों ने घायल को ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। चोपन सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने नवीन कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक शारदा मंदिर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment