आओ घर घर अलख जगाएं,कन्या संतान को गले लगाएं

By:

On: Monday, August 9, 2021 10:57 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:कन्या संतान को गले लगाएं’ का शपथ लेकर आज दिनांक 09.08.2021 सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा रावटसगंज की महिलाएं कन्या संतान बचानी है भ्रूण हत्या मिटानी है का अभियान चलाकर उन घरों तक पहुंचने में कामयाब हो ही गई जहां कन्या शिशु ने जन्म लिया था । सबसे पहले तो माता-पिता व परिवार के सदस्यों को बेटी जन्म की बधाई दी उसके पश्चात उस मासूम चेहरे को ढेरों -ढेर आशीर्वाद दिया और उस मासूम के अंकहे प्रश्नों का जवाब भी यह कह कर दिया 

‘हमारा वादा है ए मासूम कली, ना कुचलने देंगे हम तुम्हें कभी

 क्योंकि यह मंच उनके कुछ क्षणों का ही नहीं अपितु हर उस क्षण का भागीदार बनने के लिए तत्पर रहेगा जब जब उनको आवश्यकता होगी जिससे परिवार समाज व राष्ट्र में लड़कियों की स्थिति मजबूत हो सके। उसके पश्चात लड़कियों का सिंधारा तिलक लगाकर, मेहंदी लगाकर ,रक्षा पहनाकर ,तरह-तरह के गिफ्ट हैंपर देकर किया गया जिसे माताएं भी काफी खुश नजर आ रही थी। 

वही हम एक ऐसे परिवार से भी मिले जहां तीसरी कन्या का जन्म होने की वजह से परिवार मायूस था। ऐसी स्थिति में मंच की अध्यक्षा श्रीमती निशा अग्रवाल जी ने सिर्फ अपने दो ही शब्दों से उनके विचार बदल विचार बदल डाले। 

 यह कह कर कि

 ’21वीं सदी है आई 

बेटियों का दौर है लाई

 यदि सृष्टि हमें चलानी है

 तो कन्या संतान बचानी है मानवता पर दाग न लगाओ बेटा बेटी का भेद मिटाओ बेटी है कुदरत का उपहार जीने का इसकोदो उपहार।’ वही शाखा की महामंत्री श्रीमती पायल गोयलजी ने यह कहकर सांत्वना दी कि लक्ष्मीनारायण ,राधेश्याम, सीताराम, गौरीशंकर, जब पूजनीय भी पहले नारी

 फिर क्यों यह हम पर है भारी 

यह सुनकर उनके विचारों में बदलाव के संकेत नजर आने लगे

तभी मंच को सूचना मिली कि रावटसगंज में साईं हॉस्पिटल में इसी पल एक बच्ची ने जन्म लिया है जब हम वहां पहुंचे तो बच्ची की स्थिति नाजुक बताई गई जिससे हमने दूर से ही उसका सिंधारा करके गिफ्ट हैंपर उनके माता-पिता को दिया कार्यक्रम की जिला संयोजक श्रीमती चित्रा जालान जी ने सभी माताओं व कन्याओं को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया वह बेटियों को उच्च शिक्षा देने की सलाह दी जिससे वह समाज में ‘बेचारी’बन कर न रह जाएं व कन्या भ्रूण हत्या जैसे पाप को रोका जा सके। उन्होंने सभी माताओं से अपील की कि बेटियों का नामकरण अहिल्या, लक्ष्मी बाई ,कल्पना चावला, सावित्रीबाई फुले, आनंदी गोपाल, सीता, दुर्गावती के नाम से रखें जिससे उनके नाम का प्रभाव बेटियों पर अवश्य पड़े। इस अवसर पर पूजा अग्रवाल, निशा अग्रवाल ,पायल गोयल, चित्रा जालान ,उषा चौधरी निक्की कनोडिया कुहु ,पीहू आदि लोग मौजूद थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment