दबंगों द्वारा मारपीट कर किया गया घायल

By:

On: Sunday, August 8, 2021 2:21 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:चुर्क सोनभद्र चुर्क चौकी अंतर्गत बिरधी गांव में गांव के ही कुछ दबंगो ने गांव में रहने वाले गरीब एवं अनुसूचित वर्ग के एक परिवार के घर पर हमला कर उसके घर के चारों लोगों को मार पीट कर घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरधी गांव निवासी चार दबंगों द्वारा शनिवार की रात गांव में रहने वाले गरीब एवं अनुसूचित व्यक्ति बाबूराम के घर धावा बोल दिया जिसमें चारों दबंगों ने कौशिल्या पत्नी बाबुराम उम्र 50वर्ष, बाबुराम पुत्र स्व जगदीश उम्र 60वर्ष , मनीष पुत्र बाबूराम उम्र 31 वर्ष सतीश पुत्र बाबूराम उम्र 25 वर्ष को मार पीट कर घायल कर दिया बाबूराम द्वारा मारपीट की सुचना रात में ही 112पुलिस को दिया गया रात में ही 112पुलिस पहुंच कर सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल मे किया जा रहा है घायलों में कौशल्या की हालत गंभीर बनी हुई है घायल बाबूराम ने बताया की वह लोग गांव के दबंग एवं सरहंग व्यक्ति हैं जो आए दिन गांव में किसी न किसी से मारपीट करते रहते हैं अभी कुछ दिन पहले इन्हीं लोगों से हमारे परिवार के लोगों द्वारा मारपीट किया गया था जिसमें चुर्क चौकी में समझौता भी हुआ था लेकिन शनिवार को दुबारा मारपीट करने पर उन चारों व्यक्तियों के खिलाफ बाबूराम द्वारा कोतवाली राबर्टसगंज मे नामजद तहरीर दिया जा चुका है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment