एनडीपीएस मामले के छतीसगढ़ पुलिस अभिरक्षा से 9 महीने से फरार आरोपी छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा

By:

On: Saturday, August 7, 2021 9:21 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| कस्बे के रामनगर रेलवे क्रॉसिंग मंडी समिति के पास छत्तीसगढ़ के सनवाल थाने का 9 महीने से फरार आरोपी को छत्तीसगढ़ के सनावल पुलिस टीम ने आरोपी को एक मेडिकल स्टोर से दबोच लिया है |जब कल शुक्रवार की रात्रि छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम जब उसे दबोच कर पकड़ रही थी उसी दौरान आसपास के लोगों ने शोर मचाया की कोई व्यक्ति एक व्यक्ति को पकड़ कर मारपीट कर ले जा रहा है , इसी में भीड़ इकट्ठा हो गयी ,रहवासियों ने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी ,उसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने भी मौके पर पहुंची और सभी लोगों को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई, दुद्धी कोतवाली पुलिस के जांच पड़ताल के बाद पता चला कि छत्तीसगढ़ के सनावल थाने से पुलिस टीम आई हुई थी, वहां का एनडीपीएस मामले का आरोपी कोर्ट ले जाते समय रास्ते से ही हथकड़ी के साथ फरार हो गया था उसे पकड़ने के लिए पुलिस कई महीने से परेशान थी| दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सुनील कुमार निवासी अदलहाट कृषि मंडी समिति के पास मेडिकल स्टोर चला रहा था कि कल शुक्रवार की रात्रि करीब 8:30 बजे छत्तीसगढ़ के सन वल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ,पुलिस टीम और आरोपी कोतवाली दुद्धी में है ,प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छत्तीसगढ़ के थाने से पुलिस अधिकारियों की टीम आ रही है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment