KONE:: राशन लेने जा रहे युवक की बाइक से गिरकर मौत

By:

On: Friday, August 6, 2021 9:19 AM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेढवातेन मोड पर गुरुवार की शाम राशन लेने जा रहे बाइक सवार युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागेसोती कचनरवा निवासी इकतीस वर्षीय राजू भूइयां पुत्र इन्द्रदेव भुइया गुरुवार की शाम लगभग तीन बजे अपने वाइक से टेढवातेन अन्न महोत्सव मे राशन लेने जा रहा था कि रास्ते में मोड़ होने की वजह से तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।वही घटना की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक राजेश मौर्या मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेते हुए पंचनामा कर शव को पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुध्दी भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment