जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने निकाली साइकिल यात्रा

By:

On: Thursday, August 5, 2021 2:12 PM

---Advertisement---

(रवि सिंह/सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र | समाजवादी पार्टी में छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूरे उत्तर प्रदेश में साइकिल यात्रा निकाली गई | इसी क्रम में आज दुद्धी नगर में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम के अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाला गया जिसे पुर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता विजय सिंह गोड़ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया | इस मौके पर जुबेर आलम ने कहा कि भाजपा ने घोषणाओं के द्बारा आम जनता को छला है, जनता अब सपा की ओर उम्मीद लगायी है | 2022 में जनता इसका जवाब देगी |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment