नहर बंद होने से रुकी धान की रोपाई ।
कोरियांव गांव के किसानों ने किया नहर किनारे प्रदर्शन ।
किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी से बात कर नहर खोलने की मांग की ।
सोनभद्र, नगवां बंधा से निकलकर चंदौली जनपद के नौगढ़ तक जाने वाली कुरा राजवाहा, कर्मनासा कट नहर बंद होने से क्षेत्र में धान की रोपाई बंद हो गई है पानी के अभाव में चतरा विकास खंड के कोरियांव गांव में पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी के नेतृत्व मे किसानों ने नहर पर प्रदर्शन करते हुए नहर खोलने की मांग की तथा किसान अभय पटेल ने जिलाधिकारी को ट्वीटर पर ट्वीट कर नहर खोलने की मांग की। 
मामले की जानकारी होने पर किसान नेता पूर्वांचल नव निर्माण मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर कर्मनासा कट नहर मे पानी छोड़ने की मांग करते हुए बताया कि हर साल नहर पन्द्रह जुलाई से चालू होकर पन्द्रह अगस्त तक किसानों की रोपाई के लिए खोली जाती थी, इसबार पन्द्रह दिन मे ही नहर बंद कर दी गई जिससे नहर से सटे कोरियांव, एलायीं, करद, बभनियांव, खड़ुई, गुरौटी, बकवार सहित सैकड़ों गांव मे रोपाई प्रभावित है। गिरीश पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने नहर खोलने का भरोसा दिया है
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि यदि नहर नही खोली जाती तो किसान रावर्टसगंज पन्नूगंज मुख्य मार्ग को रोककर प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे । जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।
अनिल, राकेश, पप्पू मिश्रा, सत्येंद्र, सुनिल, रवी पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, हरिशंकर देव तथा दामोदर सहित दर्जनों किसान प्रदर्शन मौजूद थे

