सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में श्री कृष्णा झुलनोत्सव का आयोजन किया गया बांके बिहारी मंदिर परिसर में मारवाड़ी महिला मंच की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया कार्यक्रम मारवाड़ी महिला मंच के अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि सावन सिधारा के उपलक्ष में श्री कृष्ण उत्सव का आयोजन किया गया है ।
बांके बिहारी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया श्री कृष्ण की नयनाभिराम भव्य झांकी को देखकर भक्त भावविभोर हो गए इसमें कृष्ण लीला पर आधारित भजन कीर्तन कर महिलाओं ने मंदिर परिसर का वातावरण भक्त भक्तिमय कर दिया।भजन कीर्तन के समापन पर श्री कृष्ण की आरती पुजन प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर ज्योति मित्तल,उषा अग्रवाल सुनीता ,अनीता कनोडिया पूनम खेतान मंजू लता खुशबू पूनम केडिया उषा चौधरी पूजा अग्रवाल सुलोचना सांवरिया दिव्या अग्रवाल प्रतिभा कानोडिया,मोना अग्रवाल ज्योति ,ममता मित्तल समेत अन्य श्रद्धालु महिलाएं शामिल है
मारवाड़ी महिला मंच के द्वारा बांके बिहारी मंदिर परिसर मे भजन कीर्तन का आयोजन
---Advertisement---

