मिशन प्रेरणा व ई पाठशाला पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी सम्पन्न

By:

On: Wednesday, August 4, 2021 1:17 PM

---Advertisement---

– राज्य स्तरीय संगोष्ठी में जनपद सोनभद्र से पहुंची महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के कुशल नेतृत्व में मिशन प्रेरणा व ई पाठशाला पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन सीएमएस लखनऊ में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र की महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी मौजूद रही।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एस पी तिवारी, भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, जगदीश गाँधी, खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष व महामंत्री ने शिरकत की। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय मिशन प्रेरणा व ई पाठशाला से बेसिक स्कूलो की अध्यापन शैली में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर सबका ध्यानाकर्षक करना था। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के अथक प्रयासों के बाद आज के इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने गर्भवती व शारीरिक रूप से असमर्थ महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी बी. एल. ओ. में न लगाने का आश्वासन दिया तथा सभी शिक्षकों के स्वास्थ्य बीमा कराए जाने की घोषणा की और नगरीय व ग्रामीण कैडर को सैद्धांतिक रूप से समाप्त करने की घोषणा की, साथ ही शिक्षा मंत्री ने शिक्षामित्रों के लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की बात कही। संघ ने बहुत ही कम समय में 50 जिलों में जिला कार्यकारिणी के गठन का कार्य पूर्ण कर लिया है। लखनऊ में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रदेश से लगभग सभी जिलों के सदस्यों पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जनपद सोनभद्र से जिलाध्यक्ष शीतल दहलान, महामंत्री कौशर जहां सिद्दकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष साधना सारंग ने जनपद सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment