मोहर्रम व नागपंचमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

By:

On: Wednesday, August 4, 2021 12:56 PM

---Advertisement---

• क्षेत्र में 51 ताजिया की निकलती है जुलूस

• झारखंड व यूपी के तजियादारो का होता है मिलन

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। आगामी मोहर्रम व नागपंचमी त्योहार के मद्देनजर बुधवार को थाना परिसर में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता ओबरा क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा ने की।बैठक के दौरान भाष्कर वर्मा ने कहा कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाए। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का पालन हर हाल में करें जनप्रतिनिधि, सदर, मौलाना सभी शासन के निर्देश का पालन करें किसी भी सूरत में ताजिया जुलूस नहीं निकाला जाएगा। भीड़ भाड़ से बचें मास्क का प्रयोग अवश्य करें।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप को किसी भी प्रकार की समस्या समझ में आती है तो निःसंकोच पुलिस को सूचना दे पुलिस मदद करेगी किसी तरह की समस्या का समाधान करने में अगर आपका सहयोग रहेगा तो पुलिस आसानी से समाधान कर सकती है। वहीं अराजकता फैलाने वालो के साथ सख्ती से कार्यवाही होगी। बैठक में मुख्य रूप से अरविंद सिंह, वसीउल हसन,लक्ष्मी जायसवाल,श्याम राज,विनोद कुमार,राजिक अली,इबरार अली,इसरार अहमद,भोजराज समेत सैकडो सभ्रांत लोग व जनप्रतिनिधी मौजूद रहे!

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment