(विनय सिंह चंदेल)
सोनभद्र। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जी के अनुमोदन पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी एवम चुनाव प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने ग्रामप्रधान खोडैला श्रीमती गीता सिंह को विकासखंड
नगवां सोनभद्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है। विकास खंड नगवां के सम्मानित प्रधानों ने श्रीमती गीता सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों के हक और अधिकार को लेकर हर संघर्ष में सहयोग करने का समर्थन जताया है। श्रीमती गीता सिंह ने सभी सम्मानित ग्राम प्रधान नगवां का
आभार जताया और आगे कहा कि सभी के सहयोग से जल्द ही ग्राम प्रधान की बैठक कर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
पंचायती राज ग्रामप्रधान संघ नगवां की अध्यक्ष बनी गीता सिंह
---Advertisement---

