Breaking:झाड़ियों के बीच मिलाअज्ञात वृद्ध का शव,हत्या की आंशका

By:

On: Monday, August 2, 2021 3:10 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जाबर गाँव में पूर्व में चले आरटीओ बैरियर के पास सड़क किनारे झाड़ियों के बीच अज्ञात वृद्ध की शव मिलने सनसनी फैल गयी है ,सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को रखवा दिया है | शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है|मृतक देखने मे 60-65 वर्ष का व्यक्ति प्रतीत हो रहा है जो नारंगी गमछा व बड़ी चेक का काली शर्ट पहना हुआ है|

जाबर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय कुमार ने बताया कि मृतक गाँव का नहीं है कोई बाहरी प्रतीत हो रहा है| बताया कि आज सुबह टहलने जा रहे किसी ग्रामीण युवक ने सड़क किनारे औंधे मुंह पड़े लावारिस व्यक्ति को अचेतावस्था में देखा तो हमें सूचना दी ,जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी है| उधर पुलिस शव की शिनाख्त करवाने में जुटी हुई है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment