Breaking:अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे दंपति पर फावड़े से किया हमला पत्नी की मौत, पति घायल

By:

On: Monday, August 2, 2021 2:31 AM

---Advertisement---

मर्डर:अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे दंपति पर फावड़े से किया हमला पत्नी की मौत, पति घायल

सोनभद्र जिले के बभनी गांव स्थित एक टोले में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे दंपति पर फावड़े से हमला बोला। फावड़े के वार से पत्नी की मौत हो गई वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। गंभीर रूप से घायल पति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया।  जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया

जानकारी के अनुसार बभनी सड़क टोला निवासी शिवकुमार (50) अपनी पत्नी हीरामन देवी (45) के साथ कमरे के बाहर सो रहा था। बच्चे कमरे में सो रहे थे। मृतका की बड़ी पुत्री चंद्रावती के मुताबिक, हमलावरों ने कमरे में सो रहे बच्चों के दरवाजे को बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया
चारपाई पर सो रही मां के सिर पर प्रहार किया और  पिता पर भी ताबड़तोड़ वार किए। घटना में हीरामन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पति शिवकुमार पुत्र मोहर लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। चंद्रावती ने बताया किम सोमवार तड़के करीब तीन बजे पिता की आवाज सुनकर उठी तो बाहर से दरवाजा बंद था।

दरवाजा बंद होने की वजह से शोर मचाने लगी। शोर-गुल सुनकर शिवकुमार के छोटे भाई देवकुमार ने दरवाजा खोला। जब वे  लोग अंदर गए तो चारपाई पर पड़े हीरामन के शव को देखकर सन्न रह गए। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी गई। मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घायल शिवकुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मुताबिक पुलिस जांच में जुटी है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment