भुगतान को लेकर श्रमिकों का धरना पाचवें दी भी जारी रहा

By:

On: Sunday, August 1, 2021 2:00 PM

---Advertisement---

ओबरा:,धरना का नेतृत्व कर रहे भारतीय संविदा श्रमिक संगठन में महामंत्री- नागेन्द्र प्रताप चौहान ने कहा की आज पांच दिनों से बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरना दे रहे श्रमिकों की सुध लेने वाला कोई नहीं है , शासन प्रशासन तक को अवगत करने के बाद भी अभी तक उनके भुगतान के लिए कोई प्रयास नहीं किया,दुसान कम्पनी के विरुद्ध 23,94,335 रु० की जारी की गयी आर सी की वसूली अभी तक जिला प्रशासन उक्त कम्पनी से नहीं करा पाया, प्रशासन द्वारा दुसान कम्पनी के विरुद्ध किये गए कोई भी प्रशासनिक कार्यवाही पूरी नहीं हो पाती है और वह रह बार शास्ति से बच जाती है, कम्पनी श्रमिकों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है, ओबरा सी परियोजना में कार्य कर रहा हर श्रमिक शोषित है, ओबरा सी परियोजना प्रशासन द्वारा श्रम कानून के पालन के सम्बन्ध में कोई भी निरिक्षण नही किया जाता, परियोजना प्रशासन को शिकायत करने के पश्चात भी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती,धरनारत श्रमिक नंदकेश्वर शाह ने कहा कि,दुसान कम्पनी द्वारा ओबरा सी परियोजना की बुनियाद श्रमिकों के शोषण पर रखी गयी है,ओबरा सी परियोजना में दुसान कम्पनी द्वारा कार्य करा लेने के पश्चात वेतन नहीं दिया जाता और वेतन की मांग करने पर कम्पनी ब्लैक लिस्ट कर देती है, ओबरा तापीय परियोजना प्रशासन ऐसी कम्पनियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहा है,श्रमिक हयात अंसारी ने कहा कि,सरकार कि प्रशासनिक व्यवस्था कि यह सबसे बड़ी विफलता है कि दुसान कम्पनी से काम कि मजदूरी मांगने लिए श्रमिकों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है,दुसान कम्पनी हम श्रमिकों कि मजदूरी हड़प ले रही है और प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। इस दौरान धरना स्थल पर संतोष पनिका,रोशन सिंह पटेल,रामजी निषाद,हयात अंसारी,मुबारक अंसारी,समिम अंसारी,जमील, अतुल्लाह,सेराज,इदरीश,उमेश पासवान,वीरेंद्र यादव,पप्पू ,मुकेश,धनजी, नांदकेश्वर शाह श्रमिक उपस्थित रहे,

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment