अम्बेडकर नगर मार्ग पर देर रात कंटेनर की चपेट मे आने से मोटरसाइकिल सवार एक नवयुवक की मौत दूसरा गंभीर रूप घायल वाराणसी रेफर
उमेश सागर संवादाता
शक्तिनगर। शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकरनगर मार्ग पर शनिवार की देर रात लगभग 12:00 बजे के आस -पास कंटेनर वाहन की चपेट मे आने से मोटरसाइकिल सवार एक नवयुवक लडके की मौत हो गई वहीं दुसरा गंभीर रुप से घायल हो गया जिसका इलाज जयंत स्थित नेहरू अस्पताल मे चल रहा था हालत को नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शक्तिनगर के अम्बेडकर नगर मार्ग मे शनिवार देर रात
मोटरसाइकिल सवार दो नवयुवक कंटेनर वाहन की चपेट मे आ गये जिसमें राकेश यादव पुत्र रामकिशुन यादव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी रोडवेज बस स्टैंड शक्तिनगर की मौत हो गई वहीं साथ मे मौजूद धर्मेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद वर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी काली मंदिर बस स्टैंड गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जयंत स्थित नेहरू अस्पताल पहुचाया जहां चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सुचना पर पहुची शक्तिनगर पुलिस ने घटना का कारण बने वाहन व चालक को कब्जे मे ले लेकर पुछताछ मे लगी है। मृतक नवयुवक राकेश यादव के शव को एनटीपीसी शक्तिनगर के संजीवनी अस्पताल के मोर्चरी मे रखवा दिया गया है। अग्रिम कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा जायेगा ।

