*नदी के तेज बहाव में अधेड़ बहा:१२घंटे बाद मिला शव*

By:

On: Sunday, August 1, 2021 10:14 AM

---Advertisement---

_अनपरा,सोनभद्र :उमेश कुमार सिंह दो दिन की लगातार मूसलाधार बारिश से नदी नाले की उफान भरते ही एक अधेड़ को मौत की आगोश में समेट लिया। ब्लाक म्योरपुर के कुलडोमरी ग्राम सभा पड़रवा गांव का एक अधेड़ पानी के तेज बहाव में बह गया मिली जानकारी के अनुसार रामकैलाश यादव पुत्र खेलावन यादव उम्र तकरीबन ५५वर्ष निवासी ग्राम पड़रवा थाना अनपरा ,सोनभद्र अपने बड़े भाई मृतक की सातवीं कार्यक्रम के लिए रिस्तेदारों के साथ नदी के पास गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने खेत पर जा रहा था।नदी को पार करते समय नदी की तेज बहाव में बहने लगा लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया।लोग मौके की तरफ दौड़े लेकिन तब तक अधेड़ तेज बहाव में काफी दूर निकल गया।लोगों ने इसकी सूचना घरवालो को दिया।परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू किया।कड़ी मशक्कत १२ घंटों तक तलाश अभियान के बाद आज मिर्चाधुरी के नदी के किनारे तैरते हुए शव बरामद किया गया।अधेड़ की मौत के बाद घर मे कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी भेजा।_

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment