बारिस का कहर:झमाझम बारिश से ताल-तलैया लबालब,घरों में घुसा पानी

By:

On: Sunday, August 1, 2021 8:01 AM

---Advertisement---

सोनभद्र;जिले में रुक-रुक चार दिनों से हो रही बारिश से गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन नगर पालिका की दुव्यर्वस्था के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आलम यह है कि राबर्ट्सगंज के अधिकतर गलियों और मोहल्लों में रहने वालों को जल जमाव का सामना करना पड़ रहा है। आने-जाने में दिक्कत आ रही है

बारिश के कारण राबर्ट्सगंज में इमिरिति कॉलोनी के पास बनारस-शक्तिनगर मार्ग पर लगभग 30 मीटर तक घुटनों तक पानी जमा हो गया है। आलम यह है कि यहां से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। पानी ज्यादा होने के कारण कई बाइक सवारों की बाइकों के साइलेंसर में पानी भरने से बाइक तक खराब हो गई। कुछ ऐसा ही हाल नवीन सब्जी मण्डी परिसर और धर्मशाला के पास का है। यहां भी जल-जमाव के चलते पानी लोगों के घरों में घुसने को बेताब है। नगर की नई बस्ती, पूरब मोहाल, अंबेडकर बस्ती, ब्रह्म नगर, विकास नगर सहित कई इलाकों में नालियों से बारिश के बारिश की उचित निकासी न होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, राबर्ट्सगंज के आसपास के गांवों में खेतों में अब इतना पानी भर गया है कि धान की रोपाई तक में दिक्कत आने लगी है। चार-पांच दिन पहले यह हाल था कि धान की रोपाई के लिए किसान उचित बारिश के लिए तरस रहे थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment