लगातार हो रही बारिश से लौवा नदी का जलस्तर बढ़ा ,वाहनो का आवागमन बंद

By:

On: Sunday, August 1, 2021 2:08 AM

---Advertisement---

(रवि सिंह/सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र | पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से लौवा नदी पर बना अस्थायी डायवर्सन मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया है| पुलिस के द्बारा नदी के दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से उनके गंतव्य की ओर भेज रही है |वही लौवा नदी पर बने रपटे को एक बार फिर बारिश का पानी तोड़ने को बेताब है |अगर ऐसा होता है तो फिर बीड़र, रजखड़, दुल्हन के ग्रामीणों का आवागमन दुद्धी कस्बे से बंद हो जायेगा जिसके कारण उनके सामने बहुत सारी दुश्वारियां पैदा हो जायेगी, फिलहाल स्थानीय पुलिस के द्बारा नदी के दोनों ओर से छोटे बड़े सभी वाहनों को रोक दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से लोगों को बचाया जा सके |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment