अनपरा, सोनभद्र उमेश कुमार सिंह दो दिन की लगातार मूसलाधार बारिश से नदी नाले की उफान भरते ही एक अधेड़ को मौत की आगोश में समेट लिया।म्योरपुर ब्लाक के कुलडोमरी ग्राम सभा के पड़रवा गांव का एक अधेड़ पानी के तेज बहाव में बह गया मिली जानकारी के अनुसार रामकैलाश यादव पुत्र खेलावन यादव उम्र तकरीबन ५५वर्ष निवासी ग्राम पड़रवा थाना अनपरा सोनभद्र साथियों के साथ अपने खेत पर जा रहा था।नदी को पार करते समय नदी की तेज बहाव में बहने लगा लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया।लोग मौके की तरफ दौड़े लेकिन तब तक अधेड़ तेज बहाव में काफी दूर निकल गया।लोगों ने इसकी सूचना घरवालो को दिया।परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू किया।कई घंटों तक तलाश अभियान चलता रहा लेकिन अधेड़ का तेज बहाव में कोई पता नहीं चल सका है।रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
*नदी के तेज बहाव में अधेड़ बहा*
---Advertisement---

