लेपटाप व अन्य सामान के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

By:

On: Friday, July 30, 2021 3:59 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी के लैपटॉप और अन्य सामान के साथ दो आरोपियों को बढ़ौली गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने पूर्व में चोरी के दर्ज मुकदमे में चालान कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चोरों की धर पकड़ के लिए फोर्स के साथ कोतवाल सुबाष राय, एसएसआई ऐश खां, दरोगा जितेंद्र कुमार, शंभूनाथ यादव और विनय सिंह ने अलग-अलग उरमौरा, लोढ़ी, कम्हारी, बढ़ौली समेत कई गांवों में दबिश दी। बढ़ौली में पुलिस ने संदिग्ध दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हेें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी के कुछ सामान होने की बात स्वीकार की। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए बढ़ौली गांव निवासी बुल्लू उर्फ राम सकल और शबी विश्वकर्मा पास से चोरी का एक लैपटॉप, गैस सिलिंडर, होम थिएटर, दो स्पीकर बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment