नव निर्वाचित प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हुआ सम्मान समारोह

By:

On: Friday, July 30, 2021 3:42 PM

---Advertisement---

(विनय सिंह चंदेल)
वैनी। नगवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आज शुक्रवार को वैनी स्थित दुर्गा मन्दिर पर सम्मान समारोह के आयोजन में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्रम तथा फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने सभी सभी नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अंगवस्त्र तथा माला पहनाकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांव की विकास की जिम्मेदारी आपके कंधों पर जनता ने दी है इसलिए पूरी ईमानदारी के साथ आप लोग सरकार की योजनाओं का आम लोगों तक पहुचाने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ जरूर मिलना चाहिए।
ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ।ब्लॉक प्रमुख होने के नाते जब भी जन प्रतिनिधि जरूरत समझें हमारा सहयोग ले सकते हैं।जनता की सेवा करना हमारी प्राथमिकता होगी इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल संतोष शुक्ला मंडल अध्यक्ष महेश खरवार सहित ब्लॉक के सम्मानित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment