मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत,एंबुलेंस में देरी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

By:

On: Wednesday, July 28, 2021 3:35 PM

---Advertisement---

बभनी । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चपकी बीजपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम लगभग 6 बजे चपकी से महुअरिया की तरफ जा रहे बाइक सवार ने एक राहगीर को धक्का मार दिया जिसकी मौके पर मौत हो गयी। वही बाइक सवार भी घटना के बाद गम्भीर रूप से घायल हो गया। बुधवार की सायं छः बजे रेणुकूट बीजपुर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार के धक्के से अधेड़ की मौत हो गयी।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम त्रिवेणी पुत्र राम औतार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत बचरा के देवरिहवा गाँव का रहने वाला था, वही मृतक घरेलु काम से ही चपकी आया था कि वापस जाते समय चपकी मे सड़क पार करते समय बाइक सवार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।

घटनास्थल पर पहुचे मृतक के चाचा मोहरलाल पुत्र नरायण ने सूचना के बाद भी घन्टो एम्बुलेंस न पहुचने से आक्रोशित होकर सड़क पर पेड़ की शाखाओ को रख कर सड़क जाम कर दिया। वही घायल मोटर सायकिल सवार लवकुश पुत्र शंकर उम्र 20 वर्ष निवासी चपकी का था जिसे ग्रामीण महुअरिया मोड स्थित निजी चिकित्सालय में उपचार करा रहे थे। करीब 20 मिनट बाद घटना की सुचना पर पहुंचे बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिह ने समझा बुझाकर सड़क जाम को समाप्त कराया साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment