सर्प दंश से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

By:

On: Wednesday, July 28, 2021 2:09 PM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांची कला चौकी अंतर्गत टोला नरहट्टी में मंगलवार की रात सर्पदंश से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार नरहट्टी निवासी राकेश कुमार जायसवाल की डेढ़ वर्षीय पुत्री अपेक्षा घर के अंदर रात में सोई हुई थी की उसी बीच सांप ने काट लिया और बच्ची अचेत हो गई जिसे परिजन आनन फानन में इलाज के लिए लेकर जा रहे थे की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई वहीं घटना के बाद से ही परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।घटना की जानकारी परिजनो द्वारा पुलिस को दी गई वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आवश्यक करवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment