सहकारी समिति के गोदाम में भरा पानी सैकड़ों बोरी खाद हुआ नष्ट

By:

On: Wednesday, July 28, 2021 8:05 AM

---Advertisement---

(विनय सिंह चंदेल)

वैनी। साधन सहकारी समिति खलियारी के गोदाम में बारिश का पानी भर जाने से लगभग चार सौ बोरी यूरिया- डीएपी पानी मे डूब जाने से खराब हो गया। समिति के सचिव अमित सिंह ने बताया कि गोदाम के बगल में एक व्यक्ति ने घर बनाया और जहां से पानी का निकास होता है वहां मिट्टी पाट दिया जिसके कारण पानी का बहाव रुक जाने से गोदाम में पानी भर गया और खाद नष्ट हो गयी इस संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है।बताते चलें कि विकासखंड नगवां परिक्षेत्र में बीती रात भारी हुई और बारिश का पानी लोगों के घरों में बह गया जबकि सुबह रॉबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग पर रईया के पास सड़क पर फिट भर पानी चलता हुआ देखा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment