एमपी सतना से झारखंड जा रही स्विफ्ट रजखड़ घाटी के नीचे अनियंत्रित हो जा टकराई पेड़ से 5 लोग घायल

By:

On: Tuesday, July 27, 2021 2:01 PM

---Advertisement---

घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रजखड़ घाटी अष्टकोणीय कोतवाली के पास का

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर 2:30 बजे रजखड़ घाटी उतर रही स्विफ्ट के चालक का पलक छपकने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गाड़ी लिपटिस के पेड़ में जा टकराई जिससे कार सवार 5 लोग घायल हो गए और गाड़ी के सामने का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया| गाड़ी के पेड़ से टकराने पर जोरो की आवाज सुन आसपास के लोग डायल 112 पर सूचना दिया , पुलिस जवान मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर निजी वाहन से डायल 112 के रंजीत सिंह वह उनके सहयोगी सहित आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक राजित राम यादव ने दो की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, घायलों में 60 वर्षीय रामनारायण पुत्र स्वर्गीय जगदीश को पेट व सीने में गंभीर चोटें आई हैं वही उनके 30 वर्षीय सुपुत्र अमित कुमार पुत्र राम नारायण का दाया और बाया हाथ फैक्चर हो गया है एवं अमित की पत्नी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं जिनका नाम पता नहीं चल सका , वहीं सुधा देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी रामनारायण के दाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं 45 वर्षीय चालक राम सरोवर को गर्दन में हल्की चोट लगी है समाचार लिखे जाने तक दो लोगों पुत्र व पिता अमित व रामनारायण को रेफर कर दिया गया था और अन्य का इलाज चल रहा था|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment