पानी भरने गई विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत

By:

On: Monday, July 26, 2021 1:54 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में एक विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत हो गई ,यह हादसा उस समय हुआ जब वह रात्रि का भोजन बनाने के दौरान पानी ख़त्म होने पर अपने घर के समीप स्थित कच्चे कुएं से पानी निकालने गयी थी कि उसका पैर फिसल गया| ग्राम प्रधान शारद पनिका ने बताया कि मृतिका फूल कुंवर 45 पत्नी मनरूप निवासी मझौली अपने घर के पास रविवार की रात्रि तक़रीबन 9:00 बजे कच्चे कुएं से पानी भरने गई थी ,पानी निकालते समय कुएं के पास लगे कीचड़ पर विवाहिता का पैर गया और फिसलने से कुएं में वह कुआं में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गयी|ग्राम प्रधान के मुताबिक कुएं में गिरने पर जब सुनसान रात में छपाक की आवाज आई तो पति मनरूप घर के पास स्थित कुएं के पास गया जहाँ उसे कुछ नहीं पता चला , और कुएं में पानी ज्यादा होने के कारण कुछ नहीं दिखा भी नहीं रात्रि में करीब 2 घण्टे बाद भी जब विवाहिता घर नहीं आयी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई ,जब नहीं मिली तो पुनः परिजन कुएं के पास गए , उंस समय मेरी मौजूदगी में अन्य ग्रामीण इकट्ठा हुए और कुएं में लोहे का झगग्ड़ डालकर जब घुमाया तो महिला के कपड़े में झगगड़ का हुक फ़सने के बाद महिला का शव ऊपर आया , इसके बाद मैंने पुलिस को सेलफोन पर मौखिक सूचना दी , सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|घटना से परिजनों में कोहराम मच गया|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment