रॉबर्ट्सगंज नगर के ब्लड बैंक पर आयोजित हुआ कार्यक्रम महिलाओं सहित 19 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
सोनभद्र।कारगिल दिवस के उपलक्ष में जागृति पावर वूमेन ट्रस्ट के द्वारा जिला ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को लगवाया गया था । शिविर का आयोजन ट्रस्ट की अध्यक्ष अनिता गुप्ता द्वारा कराया गया। रक्तदान का शुभारंभ डॉक्टर क्रांतिवीर जिला अस्पताल सीएमएस, डॉक्टर मंजूल सिंह, डॉक्टर मानिकचंद मेडिकल आफ़िर व आर जी यादव डिप्टी सीएमओ ने रिबन काटकर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। वही अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि करीबन 20 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया जिसमें से 19 भाई बहनों ने रक्तदान दिया। के सदस्य बने ममता गुप्ता , अर्चना जायसवाल ,पूनम प्रजापति, संगीता सोनी, उर्मिला ,उषा द्विवेदी ,ईशा, शगुन, सुमन जायसवाल ,प्रतिभा सोनी ,अविनाश गुप्ता, सुभाष गुप्ता ,पीके जयसवाल ,माला ,आस्था वर्मा ,कृति वर्मा, कृति द्विवेदी ,गीती जयसवाल, मंजू जयसवाल, अंशु जयसवाल आदि भाई बहनों ने उत्साह से रक्तदान किया । वही श्री गुप्ता ने बताया कि
घर, परिवार त्याग कर दिन-रात सरहद की सुरक्षा के लिए सतत सक्रिय रणबांकुरों के शौर्य और पराक्रम को याद करने के लिए देश भर में सोमवार को कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। सोनभद्र में यह दिन और खास होगा। हर साल की तरह इस साल भी कारगिल दिवस के पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।चिकित्सकों के मुताबिक, रक्तदान करने से सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ होता है।
वही लोगों में इस तरह की भ्रांतियां रहती हैं कि खून देने से शरीर में कमजोरी आ जाएगी, इसलिए बहुत से लोग रक्तदान करने से कतराते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। अस्पतालों में बहुत से ऐसे लोग भर्ती हैं जिनके साथ कोई डोनर न होने के कारण उनकी जान पर बन आती है। ऐसे लोगों की मदद कर आप पुण्य के भागी बन सकते हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि
आपका एक छोटा सा प्रयास जरूरतमंदों की जान बचा सकता है। अगर आप रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाना चाहते हैं सीएमएस डॉ. के कुमार ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसका कोई विकल्प नहीं होता है। कोरोना काल में तो इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। ऐसे में सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इसका सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।

