बंधी में डूबने से व्यक्ति की मौत

By:

On: Sunday, July 25, 2021 2:07 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव में बंधी में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पिपरी थाने के दरोगा महेंद्र यादव ने बताया कि मकरा गांव निवासी 37 वर्षीय जदवीर पुत्र जूझन किसी कार्य से बंधे की तरफ गया था कि वहां अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने लगभग 11 बजे सुबह जदवीर को बंधी की ओर जाते हुए देखा था। पूर्व प्रधान रामभगत यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment