संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

By:

On: Sunday, July 25, 2021 2:05 PM

---Advertisement---

ओबरा थाना के चूड़ी गली में रहकर मजदूरी करने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात कारणों से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार पुत्र जगदीश त्यागी, निवासी घटोली थाना बलेनी, जनपद बागपत का रहने वाला था। वह ओबरा के चूड़ीगली निवासी सितारा देवी के यहां मजदूरी का काम करता था। घटना के संबंध में ओबरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार राय ने बताया कि वह पिछले पांच दिन से सर्दी-बुखार से पीड़ित था। नगर के किसी डॉक्टर से दवा ले रहा था। इसी दौरान शनिवार को वह दवा खाकर सितारा देवी के बरामदे में सो गया। रविवार की सुबह लगभग 6.30 पर सितारा देवी उसके पास देखने गयी तो व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने घटना की जानकारी ओबरा पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment