खेलते समय नाद मे गिरा मासूम मौत,परिजनों मे कोहराम

By:

On: Sunday, July 25, 2021 1:56 PM

---Advertisement---

कोन(जय दीप गुप्ता ब्यूरो)थाना क्षेत्र के शिवपुर में रविवार को खेलते समय तीन साल का मासूम शिवा नाद में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया शिवपुर गांव निवासी विजय पटेल के घर के बाहर मवेशियों को चारा देने के लिए रखे नाद में बारिश का पानी भरा हुआ था। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे विजय का तीन साल बा बेटा शिवा खेलते-खेलते घर से बाहर निकल कर नाद के पास पहुंच गया। उसने नाद में चढ़ने का प्रयास किया तो उसमें गिर पड़ा। उधर आधे घंटे बाद जब परिजनों को शिवा को नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की। घर से बाहर निकले तो देखा कि वो नाद में गिरा पड़ा है। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment