सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के केकराही में इलाहाबाद बैंक के सामने वाइक सवार युवकों को ट्रक रौंदते हुए आगे निकल गई। दुर्घटना में घायल चन्दन (16) वर्ष व प्रकाश(18)वर्ष पुत्र गण भरदुल मेहता निवासी कसया कला राबर्ट्सगंज से वापस अपने घर आ रहे थे।जैसे ही केकराही बैंक के सामने पहुंचे तेज गति से राबर्ट्सगंज की तरफ सेआ रही ट्रक ने वाइक सवारो को ठोकर मारते हुए आगे निकल गयी जिसमें दोनों सड़क किनारे दूर जा गिरे चोट लगने से मुँह से खून निकलने लगा।स्थानीय लोगों ने तुरंत केकराही अस्पताल पहुचाया।जहाँ फार्मासिस्ट ने फस्ट ऐड कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।लोगों ने बताया कि रास्ते मे दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया।इधर ट्रक चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया
अपटेड:ट्रक ने बाइक सवार को कुचला,दोनो सगे भाइयो की मौत
---Advertisement---

