प्रदेश अध्यक्ष ने भरा बसपा कार्यकर्ताओं में जोश और फूंका चुनावी बिगुल
Sonabhadra:बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि जंगलराज से जन समुदाय को मुक्ति बसपा सरकार बनने पर ही मिलेगी। भाजपा की गलत नीतियों से महंगाई चरम पर पहुंच गई है, दो वक्त की रोटी गरीबों को नसीब नहीं हो पा रही है। वह शनिवार को मुसहीं स्थित मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे कहा कि मुख्यमंत्री भले ही कानून का राज होने की बात कर रहे हैं लेकिन महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध ने सरकारी दावों को खोखला कर दिया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है।2022 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।बसपा सरकार में समाज के हर वर्ग को मान सम्मान मिलता है।बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के जिले में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए- जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह गोंड़ कहा कि पूरे सूबे की आम जनता 2022 में हम सबकी नेता बसपा मुखिया बहन कुमारी मायावती जी को पांचवी बार मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।कार्यक्रम का संचालन मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मण्डल/पूर्व विधायक रावर्ट्रसगंज सत्यनारायण जैसल ने किया।इस मौके पर- नरेन्द्र सिंह कुशवाहा पूर्व सांसद, पन्नालाल भारती जी, बी०,सागर, अभिषेक श्रिवास्तव, नीरज श्रीवास्तव,इंद्रदेव सिंह,आशुतोष गुप्ता अम्बेडकरवादी, मनोज कुशवाहा, प्रतिमा पटेल, देवीशरण भारती, सुभाष चन्द्र खरवार, राजू गुप्ता, मुन्ना लाल, उमेश कुशवाहा, मनोज सिंह गोंड आदि हजारों कि संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक साथी उपस्थित रहे।

