(रवि सिंह/सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र |दुद्धी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो ने विगत वर्ष छठ पर्व पर किया वादा पूरा किया |अपने निधि से प्राचीन शिवाजी तालाब पर आने वाले भक्तों के लिए सीढ़ी और शेड के निर्माण का शुभारंभ वैदिक मंत्रोंचार के साथ किया |ज्ञात रहे कि विगत वर्ष वैश्विक महामारी के कारण सबकुछ बंद हो गया था कोई भी विकास कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा था |लेकिन सरकार के द्बारा बजट मिलते ही इन्होंने ने अपना वादा पूरा किया |
लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो के साथ पूजन कार्य में चेयरमैन दुद्धी राज कुमार अग्रहरि भी मौजूद रहकर शुभकार्य को प्रारंभ कराया | इस मौके पर विधायक पुत्र रंगराजन चेरो, दुद्धी बार के अध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्त, सचिव दुद्धी बार प्रदीप कुमार जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार कमल, गोरखनाथ अग्रहरि सहित दर्जनों लोग मौजूद थे |
दुद्धी विधायक ने प्राचीन शिवाजी तालाब पर सीढ़ी और शेड निर्माण का किया शुभारंभ
---Advertisement---

